RRR के बाद जब राम चरण से हुई थी Kiara Advani की मुलाकात, बताया फिल्म की सफलता के बाद कितने बदल गए अभिनेता

RRR के बाद जब राम चरण से हुई थी Kiara Advani की मुलाकात, बताया फिल्म की सफलता के बाद कितने बदल गए अभिनेता

March 12, 2023 Off By NN Express

 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बहुत जल्द तेलुगू इंडस्ट्री में भी कदम रखने वाली हैं। ‘आरआरआर’ फेम राम चरण के साथ उनकी पहली तेलुगू मूवी कुछ ही महीनों में थिएटर्स में रिलीज होगी। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि ‘आरआरआर’ को मिली सफलता के बाद राम चरण के अंदर क्या बदलाव आए हैं।

बता दें कि फिल्म आरआरआर, ऑस्कर 2023 की नॉमिनेशन की दौड़ में है। इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। राम चरण इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंचे हुए हैं। भारत में ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 13 मार्च को दिखाई जाएगी। इस बीच राम चरण के साथ पहली तेलुगू मूवी करने वाली कियारा आडवाणी ने डेब्यू मूवी और राम चरण के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

राम चरण पहली बार प्रोड्यूसर शंकर के साथ ‘आरसी 15′(RC 15) में काम करेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक 27 मार्च को रिवील किया जा सकता है, जब राम चरण का बर्थ डे है। बहरहाल, अपने को-स्टार के बारे में कियारा आडवाणी ने कुछ खुलासा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, कियारा ने कहा कि राम चरण के साथ काम करना हमेशा ही प्यारा होता है। वह बहुत ही अच्छे एक्टर और डांसर हैं। यह फिल्म हम दोनों के लिए खास है।’

‘आरआरआर’ के बाद राम चरण में आया क्या बदलाव?

कियारा ने बताया कि राम चरण से उनकी मुलाकात आरआरआर के बाद हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद दोनों ने साथ में शूटिंग भी की। वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनकी यही खूबी उन्हें वह स्टार बनाती है।