Madhuri Dixit Mother Death : माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार…

Madhuri Dixit Mother Death : माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार…

March 12, 2023 Off By NN Express

Madhuri Dixit Mother Death: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां को सोमवार सुबह निधन हो गया। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री अचानक हुई सतीश कौशिक की मौत से स्तब्ध थी। इसी बीच माधुरी की मां के निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। मां के निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी हैं।

वीरल भयानी की खबर के अनुसार माधुरी दीक्षित का आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 91 साल थी। मंगलवार मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं ऐसे में उनके निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी और स्तब्ध हैं। करियर की शुरुआत में माधुरी हर पल अपनी मां के साथ रहती थीं ऐसे में अब वो उन पलों को याद कर दुखी हो रही हैं।

माधुरी ने पिछले साल जून में मां के साथ काफी अच्छेसे उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपनी मां के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।’

https://www.instagram.com/p/CprVQ5NKylV/?utm_source=ig_web_copy_link

माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती समय में उनकी मां ने काफी साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। माधुरी के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया।