Social Media पर फंदा बनाकर डाला Status और लगाई फांसी, किशोरी ने किया जान देने का प्रयास….

Social Media पर फंदा बनाकर डाला Status और लगाई फांसी, किशोरी ने किया जान देने का प्रयास….

March 12, 2023 Off By NN Express

कासगंज, 12 मार्च। यूपी के कासगंज जिले में किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। रस्सी से फंदा बनाकर उसके साथ अपना स्टेटस सोशल मीडिया पर डाला और इसके बाद आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर स्वजन ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, किशोरी को जब यह जानकारी हुई तो उसने भी अपने घर में साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, मगर स्वजन ने उसे बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है।

सहावर क्षेत्र के एक गांव का दुर्गेश (17 वर्ष) जयपुर में रहकर साड़ियों पर कढ़ाई का काम करता था। वह होली पर घर आया था। उसके गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध थे। उनकी फोन पर अकसर बात होती रहती थी। किशोरी और किशोर के घर में मात्र डेढ़ सौ कदम का फासला है। दोनों एक ही जाति के हैं। चर्चा है कि किशोर ने अपने स्वजन से किशोरी के साथ विवाह करने की बात कही थी। इस पर स्वजन नाराज हो गए। गांव और जाति का वास्ता देते हुए उससे साफ इनकार कर दिया। इससे किशोर कुपित हो गया।

शनिवार को स्वजन काम से बाहर गए थे, घर में सिर्फ महिलाएं थीं। दोपहर 12:30 बजे किशोर ने अपने कमरे को बंद कर उसमें रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और उसके साथ फोटो खींचकर अपने फेसबुक के स्टे्टस पर लगा दिया। इसके बाद उसने फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। महिलाओं ने इसकी जानकारी जब फोन पर घर के पुरुषों को दी तो वह लौट आए। उन्हेंने आनन-फानन शव को फंदे से उतारा और खेत पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

जब किशोरी को यह जानकारी हुई तो उसने भी अपने घर में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, मगर स्वजन ने उसे बचा लिया। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए, यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सीओ सहावर डीके पंत ने फोर्स के साथ गांव में पहुंचकर दोनों घटना स्थलों का निरीक्षण किया। घरों पर मौजूद दोनों के स्वजन के साथ ग्रामीणों से भी जानकारी ली।

जांच में प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। लड़के के शव का स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है। लड़की के स्वजन उसका अलीगढ़ इलाज करा रहे हैं। अभी किसी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।