पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे, सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे, सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर

September 26, 2022 Off By NN Express

पेट्रोल और डीजल के नए रेट रोजाना की तरह आज भी जारी हो गए हैं। सोमवार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड 86.29 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 79.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कच्चा तेल इस रेट पर आने के बावजूद लगातार 128वें दिन भी ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में  84.10 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि, श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल के लिए 113.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Petrol Price) में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है। वहीं, डीजल के लिए लोगों को 89.62 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। बता दें, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत नहीं मिल रही है। 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर    113.49    98.24
परभणी    109.45    95.85
गोरखपुर    96.58    89.75
रांची    99.84    94.65
पटना    107.24    94.04
जयपुर 108.48     93.72 
अगरतला 99.49   88.44
आगरा    96.35    89.52
लखनऊ    96.57    89.76
पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
देहरादून – 95.35    90.34    
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली    96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.2    84.26
मुंबई    106.31    94.27
भोपाल    108.65    93.9
धनबाद    99.80    94.60    
फरीदाबाद    97.49    90.35  
गंगटोक    102.50    89.70    
गाजियाबाद    96.50    89.68    

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।