CG Board : 10वीं गणित परीक्षा में 311 छात्र रहे अनुपस्थित

CG Board : 10वीं गणित परीक्षा में 311 छात्र रहे अनुपस्थित

March 10, 2023 Off By NN Express

बेमेतरा 10 मार्च  छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2023 में शुक्रवार 10 मार्च को विषय गणित की परीक्षा जिले के कुल 76 केंद्रों में आयोजित की गई। कक्षा 10वीं में कुल पंजीकृत 12924 विद्यार्थी है। आज दर्ज 12776 में 12465 विद्यार्थी उपस्थित एवं 311 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले बनाये गए परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र आनंदगांव, भिंभौरी, सरदा का निरीक्षण किया गया।

पिकी मनहर डिप्टी कलेक्टर द्वारा परीक्षा केन्द्र बैजलपुर, तिलईकुड़ा, जेवरी, जेवरा, कठियारांका का निरीक्षण किया गया। डॉ पुष्पराज पशु चिकित्सा विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र पदुमसरा, देवरबीजा बीजा, खाती, हांटरांका, खैरझिटीकला का निरीक्षण किया गया। भावेश सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्र अछोली, भिंभौरी का निरीक्षण किया गया। अल्का शुल्का जिला प्रबंधक नागरीक विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र अंधियारखोर, नांदल, सेजेस नवागढ़, बालक स्कूल नवागढ़, झाल, गाड़ामोर, प्रतापपुर का निरीक्षण किया गया। हितेन्द्र मेश्राम उप संचालक उद्यान द्वारा परीक्षा केन्द्र बावामोहतरा, कुसमी, बालसमुन्द, मउ, बदनारा, चंदनु का निरीक्षण किया गया।

सतु लाल नेताम जिला पंजीयक द्वारा परीक्षा केन्द्र देवरबीजा, बीजा, सेजेस साजा, कन्या शाला साजा, हाटरांका का निरीक्षण किया गया। बरखा कासु उपसंचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्र सरदा, बारगांव, सोंढ़, कुसमी का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेमेतरा/बेरला/साजा/नवागढ/थानखम्हरिय एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांति पूर्ण से संचालित हो रही है, केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा।