मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेवश्वरी मां का दर्शन

मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेवश्वरी मां का दर्शन

March 7, 2023 Off By NN Express

दंतेवाड़ा, 07 मार्च I प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज एक दिवसीय प्रवास पर  दंतेवाड़ा पहुंचे तत्पश्चात् मां दन्तेवश्वरी मंदिर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिले में 12 दिनों से चल रही फागुन मंडई में आये हुए देवी-देवता की पूजा कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण अवधेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।