Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ

March 7, 2023 Off By NN Express

Holi 2023 Rakh: हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन काफी शुभ योगों के साथ मनाई जा रही हैं।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के समय कुछ उपाय करने के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका की राख भी व्यक्ति की किस्मत जगाने के साथ घर का वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकता है। ऐसे में जानिए होलिका की राख से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

होलिका की राख से करें ये टोटके

धन लाभ के लिए

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए होलिका की राख मदद कर सकती है। इसके लिए होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह के समय बिना कुछ कहे राख ले आएं और पूरे घर में छिड़क दें। इससे घर का वास्तु दोष भी सही हो जाएगा।

रोगों से निजात पाने के लिए

अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार चल रहा है। एक बीमारी खत्म नहीं होता है और दूसरी आ जाती है, तो इसके लिए होलिका दहन के समय एक पान में एक बतासा और दो लौंग अर्पित करें। इसके बाद राख ठंडी होने के बाद थोड़ी सी ले आएं और रोगी के शरीर में लगा दें।

राहु केतु दोष के लिए

अगर कुंडली में राहु और केतु की स्थिति खराब होने के कारण कई परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है, तो होलिका दहन की थोड़ी सी भस्म लेकर एक लोटे में जल में डाल लें। इसके बाद शिवलिंग में अर्पित करें।

नजर दोष के लिए

नजर दोष से निजात पाने के लिए होलिका दहन में एक पान में दो लौंग, एक बताशा रखकर अर्पित कर दें। इसके बाद इसकी राख लाकर एक चांदी या फिर तांबे की ताबीज में भर लें और गले में पहन लें।

नवग्रह के दुष्प्रभाव के लिए

कुंडली में नवग्रह के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए होलिका की राख को नहाने के पानी में थोड़ा सा मिलाकर नहा लें। ऐसा करने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।