Raipur News : दो कॉलेज छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत….

Raipur News : दो कॉलेज छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत….

March 7, 2023 Off By NN Express

रायपुर 07 मार्च  होली से पहले दो परिवारों में गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, रायपुर के कचना इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग से टकराकर पेड़ तोड़ती हुई खाली मैदान में जा गिरी। इस हादसे दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह और अहमद रजा में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक ओडिशा के संबलपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मैट्स कॉलेज के चार्टेड अकाउंटेड के छात्र थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।