Birthday Cake काटकर युवती ने लगाई फांसी…

Birthday Cake काटकर युवती ने लगाई फांसी…

March 6, 2023 Off By NN Express

आगरा, 06 मार्च  किसी पिता के लिए इससे बुरा क्या होगा। कुछ क्षण पहले उसकी जो संतान जन्मदिन की खुशी में केक काट रही थी। परिवार के साथ चहक रही थी, वह नजर बचते ही फांसी लगाकर जान दे दे। कमला नगर में एमकाम की छात्रा ने जन्मदिन मनाने के बाद अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा दोस्तों के साथ पार्टी मनाने को बाहर जाना चाहती थी। स्वजन के इन्कार के बाद वह नाराज थी।

कमला नगर निवासी 22 वर्षीय वंदना के पिता नरेंद्र सिंह हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। वंदना दो बहन व एक भाई हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वंदना टेढ़ी बगिया स्थित एक कालेज में एम.काम की छात्रा थी। तीन मार्च को उसका जन्मदिन था। परिवार के लोगों व परिचितों के साथ उसने घर पर ही केक काटा। जन्मदिन मनाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। वंदना प्रथम तल पर बने अपने कमरे में सोने चली गई।

आधी रात को पिता काम से कमरे में गए। वंदना को जंगले में बंधे दुपट्टे से लटका देखा। स्वजन उसे आनन-फानन में एसएन इमरजेंसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के नजदीकी लोगों ने पुलिस को बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने बाहर जाना चाहती थी। स्वजन ने मना कर दिया। इससे वह नाराज थी। प्रभारी निरीक्षक कमला नगर विपिन गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है। उसकी रिपोर्ट मिलने की प्रतीक्षा है। स्वजन ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।