CG CRIME : गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती ने दर्ज कराई केस, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती ने दर्ज कराई केस, आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2023 Off By NN Express

कोंडागांव, 06 मार्च I  जिले में गर्लफ्रेंड से का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने 3 मार्च को थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी टिकेश्वर सोनवंशी (30) मोहलई, कोण्डागांव ने शादी का झांसा देकर और पत्नी होने का पूर्ण विश्वास दिलाकर युवती  से वर्ष 2021 से लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस दौरान पीडि़ता के गर्भ रूक जाने पर आरोपी ने पीडि़ता को जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात कराया व गाली गलौच कर लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध थाना फरसगांव में धारा 493,376(2)(ढ),313, 294, 323,506 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

SP शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपी को पूछताछ की गई। आरोपी टिकेश्वर के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को 4 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।