प्रेम-प्रसंग में घर से भागकर युवक-युवती ने रचाई शादी,पुलिस के दबिश पर थाने में किया सरेंडर…. 

प्रेम-प्रसंग में घर से भागकर युवक-युवती ने रचाई शादी,पुलिस के दबिश पर थाने में किया सरेंडर…. 

March 5, 2023 Off By NN Express

औरंगाबाद में प्रेम के सामने परिजन रोड़ा बने तो प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर शादी रचा ली। मामला सदर प्रखंड के फेसर थाना से जुड़ा है। शादी रचाने के बाद वे दोनों रांची शहर मे दस दिनों से एक किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे। प्रेमी 24 वर्षीय सूर्यकान्त यादव घेटरा गांव का रहने वाला है। जबकि प्रेमिका 21 वर्षीय सोनम गुप्ता गम्हारी गांव की रहने वाली है।

प्रेमी-प्रेमिका के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद तकनीकी व गुप्त सूत्रों के माध्यम से अनुसंधान कर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। बता दें कि दोनों बालिग हैं। दोनों के घर चार किलोमीटर की दुरी पर थी। दोनों के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन उनके इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। विरोध के कारण दोनों ने भागकर अपने रिश्ते को मजबूत करने का फैसला लिया।

बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े पुलिस के दबाव में खुद ही थाने में पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने में रखा। देर होने की वजह से कोर्ट ले जाकर बयान दर्ज कराया गया। फेसर थाना के एसआई अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कागजी प्रकिया पूरी कर लड़की को ससुराल भेज दिया गया है। लड़की ने कोर्ट मे साथ रहने की बात कही है।