महारानी अहिल्या देवी होल्कर की नगरी महेश्वर का भ्रमण किए के.के. खेलवार

महारानी अहिल्या देवी होल्कर की नगरी महेश्वर का भ्रमण किए के.के. खेलवार

March 5, 2023 Off By NN Express

दुर्ग ,05 मार्च I जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अछोटी निवासी भाजपा दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व वन संरक्षक अधिकारी के.के.खेलवार विगत दिनों उज्जैन प्रवास के दौरान नर्मदा नर्मदा नदी के किनारे बसे महारानी अहिल्या देवी होल्कर की नगरी महेश्वर (म.प्र.) में प्राचीन शिव मंदिर का दर्शन कर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया तथा प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किए। नर्मदा नदी में वोटिंग का सपरिवार आनंद लिए। प्रवास के दौरान श्री खेलवार जी के साथ मित्रगण श्री मनोज अर्गल (आईएफएस) मुख्य वन संरक्षक इंदौर (म.प्र.), श्री जे.आर.वास्कले (आईएफएस) मुख्य वन संरक्षक धार (म.प्र.) सपरिवार एवं श्री जे.पी. मौर्या उप वन मंडलाधिकारी मंडलेश्वर (म.प्र.) तथा अन्य वन कर्मी साथ में रहे।