सामुदायिक भवन निर्माण एवं खेल सामग्री क्रय करने हेतु  12 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत

सामुदायिक भवन निर्माण एवं खेल सामग्री क्रय करने हेतु  12 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत

March 4, 2023 Off By NN Express

उत्तर बस्तर कांकेर 04 मार्च I विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण एवं खेल सामग्री क्रय करने हेतु अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग के अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला द्वारा 12 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है। कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्रामपंचायत मनेगांव में समुदाय भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये और अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम गोडरी में खेल सामग्री क्रय करने के लिए 03 लाख 42 हजार रूपये, गोड़बिनापाल और अमाबेड़ा 02-02 लाख रूपये तथा किरकेपराली में खेल सामग्री क्रय करने हेतु 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजंेसी बनाया गया है।