सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल…..

सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल…..

March 3, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली ,03 मार्च ।  भारतीय शेयर बाजार की शुक्रवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। दोनों सूचकांक तेजी के साथ खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स 474.98 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,383.50 अंक पर और एनएसई निफ्टी 152.70 अंक या 0.88 प्रतिशत 17,473.40 अंक पर है। एनएसई पर 1554 शेयर तेजी के साथ और 260 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमजीसी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और ऑयल गैस के साथ लगभग सभी इडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशिया के बाजारों में टोक्यो, हांगकांग, ताइवान और साउथ कोरिया में गिरावट देखने को मिली। शंघाई, बैकॉक और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहा है। अमेरिका के बाजार कल हरे निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.34 डॉलर या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.42 डॉलर प्रति बैरल पर है।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने गुरुवार को 12,770.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को बीएसई बेंचमार्क 501.73 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 58,909.35 पर बंद हुआ था। निफ्टी 129 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 17,321.90 पर बंद हुआ।