जिले में 10वीं की हिन्दी परीक्षा में 303 अनुपस्थित रहे विद्यार्थी


जिले में 10वीं की हिन्दी परीक्षा में 303 अनुपस्थित रहे विद्यार्थी

March 2, 2023 Off By NN Express

बेमेतरा, 02 मार्च । छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2023 विषय हिन्दी की परीक्षा का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिले के कुल 76 केन्द्रों में कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित किया गया। कक्षा 10वीं में कुल पंजीकृत 12924 विद्यार्थी है। दर्ज 12752 में 12449 प्रविष्ट एवं 303 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र कन्या शाला बेमेतरा, देवरबीजा, बीजा का निरीक्षण किया गया। श्रम अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र सेजेस थानखम्हरिया, कन्या शाला थानखम्हरिया, ठेलका, बनरांका का निरीक्षण किया गया।

खनिज अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र देवकर, गाडाडीह का निरीक्षण किया गया। एस.डीओ पी.एच.ई. द्वारा परीक्षा केन्द्र अधियारखोर, नादंल, सेजेस नवागढ, बालक नवागढ़ का निरीक्षण किया गया। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी द्वारा परीक्षा केन्द्र लेंजवारा, सरदा, कुसमी, बालक बेरला, कन्या बेरला का निरीक्षण किया गया।

डॉ अजीत सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्र कुसमी, बालसमुन्द, बावामोहतरा, चन्दनु, मउ का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेमेतरा/बेरला/साजा/नवागढ/थानखम्हरिया एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा। गुरुवार की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।