CRIME NEWS : 50 हजार के शूटर और बेटे ने मारी थी गोली, मास्टर माइंड महिला गिरफ्तार

CRIME NEWS : 50 हजार के शूटर और बेटे ने मारी थी गोली, मास्टर माइंड महिला गिरफ्तार

March 1, 2023 Off By NN Express

नोएडा, 01 मार्च । कई महीनों से फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर अपने पति की हत्या करवाने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, पकड़ी गई महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर और एक शूटर को बुलवाकर अपने पति की गोली मारकर हत्या करवा दी थी। महिला का नाम पूजा है। इसके खिलाफ पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने पूजा को कालिन्दी कुंज जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में शामिल एक शूटर की तलाश कर रही है।

यह कार्यवाही थाना सेक्टर-126 टीम ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 1 साल पहले पूजा के पति ऋषि पाल शर्मा को कुछ लोगों ने सुपरनोवा बिल्डिंग के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में ऋषि पाल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, वह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ऋषि की हत्या का पूरा ताना-बाना उसकी पत्नी पूजा ने ही बुना था। जिसके बाद से पूजा की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

पुलिस की पूछताछ में पूजा ने कबूला कि पड़ोस में रहने वाले अकील नाम युवक से अवैध संबंध बन गए थे। इस बात की जानकारी ऋषि को हो गई थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी थी। इस वजह से उसने अपने बेटे विशाल को ऋषि के खिलाफ कर दिया। पूजा, अकील और विशाल ने मिलकर ऋषि को जान से मारने की योजना बनाई। आरोपियों ने 50 हजार जमा कर के एक शूटर को नोएडा बुलाया था। उसके बाद विशाल और शूटर मेहंदी हसन ने ऋषि की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अकील और विशाल को पहले ही जेल भेज दिया है।

शूटर मेहंदी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डर के भय से पूजा ने अपना नाम बदल कर पूनम रख लिया और वह हरियाणा के पलवल में रहने लगी। पूजा ने वहां पर एक मन बुद्धि व्यक्ति से शादी कर ली। पूजा ने मंदबुद्धि की संपत्ति भी हडपने की फिराक में थी और मंदबुद्धि व्यक्ति के प्लाट जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपये है, उसको बेचने का सौदा भी तय कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला नोएडा में अपने वकील से मिलने आई हुई थी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।