BIG NEWS : पंडित प्रदीप मिश्रा को 1 करोड़ का नोटिस, रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम की वजह से जाम में फंसे थे माँ-बेटे 

BIG NEWS : पंडित प्रदीप मिश्रा को 1 करोड़ का नोटिस, रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम की वजह से जाम में फंसे थे माँ-बेटे 

February 28, 2023 Off By NN Express

रुद्राक्ष वितरण समारोह के दौरान फैली अव्यवस्था ने पडि़त प्रदीप मिश्रा के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। ताजा मामला सिहोर प्रशासन पर एक करोड़ के दावे का है। यह दावा इंदौर निवासी शुभम शर्मा और उनकी माताजी विजया शर्मा की तरफ से लगाया गया है। अपने वाहन से 16 फरवरी को शुभम शर्मा और उनकी माताजी राज्य उपभोक्ता फोरम में एक प्रकरण के सिलसिले में जा रहे थे।

इंदौर से सुबह छह बजे शुभम शर्मा और उनकी माताजी भोपाल के लिए रवाना हुए। उस दिन पं मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण आयोजन में लाखों लोग जुटे थे और इंदौर भोपाल रोड पर यातायात घंटों तक बाधित हो गया था। आष्टा से भोपाल रूट का जाम तक घंटों तक नहीं खुला था।

इंदौर से सुबह छह बजे शुभम शर्मा और उनकी माताजी भोपाल के लिए रवाना हुए। उस दिन पं मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण आयोजन में लाखों लोग जुटे थे और इंदौर भोपाल रोड पर यातायात घंटों तक बाधित हो गया था। आष्टा से भोपाल रूट का जाम तक घंटों तक नहीं खुला था। इस दौरान न ट्रैफिक पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया और न ही जिला प्रशासन ने समुचित कदम उठाए। लाखों लोगों जाम में फंसे रहे, जिनमे बच्चे बुजुर्ग और महिलाए भी शामिल थी।