BREAKING NEWS : सड़क पर खून से लथपथ मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप….

BREAKING NEWS : सड़क पर खून से लथपथ मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप….

February 28, 2023 Off By NN Express

मध्यप्रदेश28 फरवरी I खंडवा में एक तेंदुए की सड़क पर खून से लथपथ शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, रात के अंधेरे में जंगल से हाईवे क्रॉस करते समय ये हादसा हुआ है। मंगलवार एक अखबार वाहन ने लहूलुहान तेंदुए को देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि, ये हादसा सनावद से ओंकारेश्वर के रास्ते कोठी के जंगल में गांव थापना के पास हुई है। सोमवार-मंगलवार की रात्रि 3 बजे के आसपास हादसा हुआ है।  वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए को किसी भारी वाहन ने कुचला है, जिस तरह से वह लहुलुहान हालत में मिला है, उससे यही प्रतीत होता है।

वन विभाग के अनुसार, वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा। उसे कोठी से खंडवा स्थित डिपो लाएंगे, यहां पर पशु चिकित्सकों के द्वारा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद डिपो परिसर में ही तेंदुए का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वाहन की टक्कर से तेंदुए की जान गई है, उसकी तलाश करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।