CG BREAKING : युवक ने कांच खा कर किया आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती….

CG BREAKING : युवक ने कांच खा कर किया आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती….

February 28, 2023 Off By NN Express

बालोद, 28 फरवरी । जिले के दल्लीराजहरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे एक 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश में कांच को निगल लिया। जिसके बाद सुबह 11.30 बजे संजीवनी एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल ले गए। यहां भी अगल-बगल पड़ें कांच व अन्य चीज को पकड़कर निगलने का प्रयास कर रहा था। जिसे लोगों ने छुड़ाया। भर्ती होने के पहले ही युवक अस्पताल से भाग गया। जिसके बाद यूनियन ऑफिस दल्लीराजहरा के पास चला गया। वहां भी कांच को निगलने का प्रयास किया। पुलिस व परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

रविवार रात को कमीज को फंदा बनाकर आत्महत्या करना चाह रहा था लेकिन झूलते ही फंदा टूट गया। जिसके बाद सोमवार सुबह से कांच व अन्य चीजों को निगलना चाह रहा था। दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार युवक का मूल निवास स्थान जांजगीर चांपा है। जो अपने मामा के पास झरनदल्ली में निवासरत था। घटना के बाद युवक के मां को बुलाए है। परिजन युवक को ले गए है। वह सुरक्षित है। उसकी मानसिक स्थिति खराब होना बताया गया।