Gmail की सेवाओं में बाधा, लॉग इन करने और Mail भेजने में परेशानी; घंटे भर बाद सामान्य हुई सर्विस….

Gmail की सेवाओं में बाधा, लॉग इन करने और Mail भेजने में परेशानी; घंटे भर बाद सामान्य हुई सर्विस….

February 28, 2023 Off By NN Express

दुनियाभर में आज यूजर्स को जीमेल की सेवाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा। यूजर्स को लॉग इन करने और अपने मेल बॉक्स को एक्सेस करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस लोकप्रिय ईमेल सर्विस के बाधित होने से बहुत से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिलहाल, राहत की बात यह है कि घंटे भर के आउटेज के बाद सेवाएं बहाल हो गई हैं।

Google की लोकप्रिय मुफ्त ईमेल सेवा जीमेल को भारत सहित दुनिया भर में व्यापक आउटेज का सामना करना पड़ा। दुनियाभर में तकनीक से जुड़ी सेवाओं को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डेटेक्टर द्वारा ट्रैक किए गए पैटर्न के अनुसार सेवाओं में बाधा भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे के बाद आनी शुरू हुई और लगभग एक घंटे जीमेल की सेवाएं बाधित रहीं। दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं को ये परेशानी झेलनी पड़ी।

लगभग पर जीमेल की सेवा सामान्य हो गई। उपयोगकर्ताओं ने बताया कि उन्हें भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से व्यवधान का सामना करना पड़ा। downdetector.com पर लगभग 60% यूजर्स ने Google वेबसाइट के साथ समस्याओं की सूचना दी। 35 फीसद को लॉग इन करने में परेशानी हुई। कुछ उपयोगकर्ताओं को टेम्पररी एरर (500) का मैसेज डिस्प्ले हो रहा था।

Google सेवाओं के डाउनटाइम के बारे में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की। Twitter पर इस बारे में कई यूजर्स ने लिखा। उपयोगकर्ताओं ने मीम्स और ट्रोल्स के जरिए Google आउटेज के मजे लिए। अभी तक गूगल ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ट्विटर पर जीमेल के आधिकारिक हैंडल से सेवाओं में बाधा के बारे में कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। हालांकि, ट्विटर पर कई यूजर्स ने जीमेल के काम नहीं करने के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। डेलीमेल यूएस ने भी जीमेल सेवाओं में बाधा पर एक ट्वीट शेयर किया है। इसका मतलब ये है कि सेवाओं में व्यवधान भारत तक ही सीमित नहीं था।