नौवीं की छात्रा के साथ रेप,मर्डर के मामले में उसके प्रेमी व उसका दोस्त गिरफ्तार

नौवीं की छात्रा के साथ रेप,मर्डर के मामले में उसके प्रेमी व उसका दोस्त गिरफ्तार

February 27, 2023 Off By NN Express

उन्नाव ,27 फरवरी | उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नाबालिग के साथ रेप मर्डर के मामले में उसके प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। नौवीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ मीणा ने मामले अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

एसपी ने बताया कि लड़की के प्रेमी पिंटू रावत (19) निवासी परियार और उसके दोस्त 19 वर्षीय गलहरापुर निवासी रोहित रावत को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पिंटू ने 22 फरवरी की रात लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। उसके आने के बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसी समय जब पिंटू के मोबाइल फोन पर लड़की के चाचा का फोन आया, तो उसने उसे घर वापस जाने के लिए कहा, लेकिन उसने लौटने से मना कर दिया और पिंटू को अपने साथ चलने के लिए कहा।

इससे डरे पिंटू ने लड़की को कुचलकर मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने दोस्त रोहित को बुलाया, जो दूसरे चार पहिया वाहन से आया और लड़की को लेकर परियार बाजार चला गया। एक अधिकारी ने कहा, पिंटू ने लड़की को वाहन से नीचे गिरा दिया, फिर रोहित ने उसे अपने वाहन से कुचल दिया। लड़की के मरने के बाद दोनों मौके से भाग गए।