Ranbir and Alia ने शेयर की बेटी राहा कपूर की पहली झलक, फोटो देखे आया सबका दिल…. 

Ranbir and Alia ने शेयर की बेटी राहा कपूर की पहली झलक, फोटो देखे आया सबका दिल…. 

February 25, 2023 Off By NN Express

आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर फर्स्ट लुक: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फोटो में आलिया की बेटी व्हाइट फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले साल माता-पिता बने थे। आलिया ने 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। राहा के जन्म के बाद से ही आलिया की बेटी का चेहरा देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

हालांकि, आलिया और रणबीर ने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब हाल ही में आलिया और रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में आलिया और रणबीर बेटी राहा कपूर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। फोटो में राहा कपूर सफेद फ्रॉक में अपनी मां आलिया की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। 

तस्वीर में राहा कपूर बेहद प्यारी लग रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर की ये फोटो एडिटेड है और ये राहा कपूर की असली तस्वीर नहीं है. हालांकि इसके बावजूद लोग आलिया, राहा और रणबीर की इस एडिटेड तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को अपनी बेटी का चेहरा दिखाया। साथ ही पपराजी से अपील की कि वे अपनी बेटी राहा कपूर की फोटो कहीं भी लीक न करें और न ही उनकी कोई तस्वीर लें.

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल 14 अप्रैल को शादी की थी। दोनों ने कपूर हवेली में खास दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी की। आलिया और रणबीर की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी। नवंबर में एक्ट्रेस ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया है।