पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

February 24, 2023 Off By NN Express

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने कहा, ”दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।” उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं। सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा।

देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। देवीसिंह अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। इसके साथ ही वह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं।

देवीसिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवीसिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।