KORBA : निगम के 2 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

KORBA : निगम के 2 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

February 23, 2023 Off By NN Express


कोरबा 23 फरवरी। नगर पालिक निगम कोरबा के 02 कर्मचारियों के पदोन्नति प्रदान की गई है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे महेश्वर सिंह एवं मनहरणलाल नेताम को राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है तथा पदोन्नत किए गए कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे 10 दिवस के अंदर पदोन्नति पद पर कार्यभार ग्रहण करें।