यूक्रेनी सांसद वादिम हलाईचुक ने PM मोदी के बयान का किया समर्थन

यूक्रेनी सांसद वादिम हलाईचुक ने PM मोदी के बयान का किया समर्थन

February 23, 2023 Off By NN Express

कीव ,23 फरवरी । यूक्रेन के सांसद वादिम हलाईचुक ने जंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान को सराहा है। समरकंद में SCO समिट के दौरान PM मोदी ने कहा था कि ‘ये जंग का युग नहीं है’। हमें खाना, फ्यूल और फर्टिलाइजर से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है।

एक इंटरव्यू में वादिम ने कहा कि हम PM मोदी के आभारी हैं। उन्होंने सही कहा कि ये जंग का युग नहीं है। भारत की आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य तौर पर क्षमता को देखते हुए हमें उम्मीद है कि रूस उनके मैसेज को समझेगा। हालांकि, अब तक उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। इसलिए हमें उम्मीद है कि ये मैसेज बार-बार दोहराया जाएगा, जिससे रूस को ये समझ में आ जाए कि जंग में कोई भी उनका साथ नहीं देगा।

रूस-यूक्रेन जंग को 24 फरवरी को 1 साल हो जाएगा। वादिम ने उस दिन रूस के हमले को याद करते हुए कहा कि जब यूक्रेनी सुबह सो कर उठे थे तो पूरे देश में बमबारी हो रही थी। रिहायशी इलाकों पर रूस हमले कर रहा था। उसका लक्ष्य यूक्रेनी लोगों को डराना और हराना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद से हम उनसे लड़ रहे हैं।