Skin Care Tips: चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए लड़के इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Skin Care Tips: चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए लड़के इन बातों का जरूर रखें ध्यान

February 23, 2023 Off By NN Express

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लड़के और लड़कियां दोनों अपनी खूबसूरती पर विशेष ध्यान देते हैं। लड़कियां अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। वहीं, लड़के भी अब ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं–

-पुरुषों की त्वचा ऑयली होती है। इसके लिए चेहरे को नियमित अंतराल पर साफ पानी से जरूर धोएं। इससे त्वचा के ऊपरी परत पर जमी गंदगी साफ हो जाती है। लापरवाही करने से स्किन इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है।

-त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए दिन में कम से कम दो बार अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा, रात में सोने से पहले भी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, घर से बाहर जाते समय चेहरे पर एसपीएफ युक्‍त मॉइस्चराइजर यूज करें।

-शेविंग करने के दौरन कट लग जाता है। इसके अलावा, शेविंग के बाद त्वचा में जलन भी होती है। इसके लिए आफ्टर शेविंग जेल त्वचा पर जरूर लगाएं। आप घर में मौजूद चीजें जैसे फिटकरी, हल्दी, एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

-सूर्य से निकलने वाली पैराबैंगनी किरणों से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इससे झुर्रियां और झाइयां की समस्या हो सकती है। इसके लिए धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

-बढ़ती उम्र में स्किन लूज होने लगती है। इस समस्या से बचाव के लिए डाइट में विटामिन-सी रिच चीजें जरूर शामिल करें। साथ ही डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आंखों के नीचे सीरम का यूज करें। इससे झुर्रियों में भी फायदा मिलता है। साथ ही रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।