चिराग परियोजना के दल ने किया सी-मार्ट, लघु धान्य प्रसंस्करण व गोबर पेंट इकाई का अवलोकन

चिराग परियोजना के दल ने किया सी-मार्ट, लघु धान्य प्रसंस्करण व गोबर पेंट इकाई का अवलोकन

February 22, 2023 Off By NN Express

कांकेर,22 फरवरी  चिराग परियोजना के भ्रमण दल की ओर से कांकेर के सी-मार्ट, लघु धान्य प्रसंस्करण, गोबर पेंट इकाई और पद्यमअजय मंडावी के वर्कशॉप का अवलोकन किया। सी-मार्ट के स्थानीय उत्पादों के विषय में विस्तृत जानकारी लेते हुए चिराग परियोजना भ्रमण दल की ओर से उत्पादों को खरीद कर स्व-सहायता समूह को प्रोत्साहित किया गया तथा पदमअजय मंडावी के वर्कषॉप का अवलोकन भी किया गया। नाथियानवागांव में अवनी आयुर्वेदा द्वारा संचालित देश के सबसे बड़ा लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर प्रसंस्करण विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया।

इसके पश्चात चारामा विकासखंड के ग्राम सराधुनवागांव के गौठान में संचालित लेयर बर्ड अंडा उत्पादन इकाई, गोबर से पेंट निर्माण व पुट्टी निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया तथा अंडा उत्पादन तकनीकी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। भ्रमण दल की ओर से ग्राम चावड़ी में सहभागी संस्था के द्वारा एकत्रित किए गए धान के जर्म प्लाज्मा का भी अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान चिराग परियोजना निदेशक चंदन संजय त्रिपाठी, विश्व बैंक के टॉस्क टीम लीडर राज गांगुली, ब्रिमला नाथन, एएफएडी से गायत्री माहर, डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर, उप संचालक कृषि एन.के.नागेश, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख वैज्ञानिक बीरबल साहू, कृषि विज्ञान केंद्र के विषयवस्तु विशेषज्ञ कोमल सिंह केराम, सहायक संचालक जितेंद्र कोमरा, सुधीर दादोरिया सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।