सरकारी स्कूलों में 10-15 दिनों में पहुंचेंगी शतप्रतिशत किताबें- बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह

सरकारी स्कूलों में 10-15 दिनों में पहुंचेंगी शतप्रतिशत किताबें- बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह

September 24, 2022 Off By NN Express

प्रदेश के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में निशुल्क किताबें 10 से 15 दिन में शत प्रतिशत पहुंच जाएंगी। ये ऐलान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने विधान परिषद में शुक्रवार को दिया। उन्होंने शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी की नोटिस के जवाब में कहा कि 92 फीसदी किताबें स्कूलों में पहुंच चुकी हैं। बच्चों के शिक्षण पर इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा क्योंकि उन्हें पुरानी किताबों और अन्य तरीकों से पढ़ाया जा रहा है।निर्दलीय समूह के राजबहादुर सिंह चन्देल और डा. आकाश अग्रवाल ने वित्तविहीन विद्यालयों में उत्कृष्ट सेवा करने वाले शिक्षकों को अन्य पुरस्कृत शिक्षकों की तरह सेवा विस्तार, राज्य में परिवहन निगम में निशुल्क यात्रा और आजीवन स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के तहत सरकारी व एडेड स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कार के साथ ये सुविधाएं दी जाती हैं जबकि मुख्यमंत्री पुरस्कार की नीतियों में इसे बाहर कर दिया गया। इससे शिक्षकों को भेदभाव लगता है। अधिष्ठाता जयपाल सिंह व्यस्त ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए सरकार को संदर्भित किया गया। शून्यकाल में बसपा के भीमराव अम्बेडकर ने इटावा में बाढ़ आने से लोगों को हुए नुकसान के संबंध में सूचना दी।