Janjgir-Champa : शिवरीनारायण माघ पुर्णिमा में लगाई गई थी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था…

Janjgir-Champa : शिवरीनारायण माघ पुर्णिमा में लगाई गई थी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था…

February 19, 2023 Off By NN Express

जांजगीर चांपा,19 फरवरी I 04-02-23 से शिवरीनारायण में 15 दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला का आयोजन किया गया जिसका 18.02.23 को महाशिवरात्रि के अवसर पर समापन हुआ। मेले के दौरान भीड़भाड़ में अपने परिजनों से गुम हुये कुल 101 बालक, बालिकाओ, महिला एवं पुरूषको ढूंढकर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिसमें 53 बालक, 32 बालिका, 02 पुरुष एवं 14 महिला शामिल है। गुम होने वालों में बिलाईगढ़ के 08, जांजगीर चाम्पा 48, बिलासपुर 05, रायपुर 01, सक्ति 03, बलोदा बाजार भाठापारा 28, कोरबा 3, रायगढ़ 04 एवं महासमुंद जिले के 01 रहने वाले थे। गुम इंसानो को सुपुर्द करने के लिए अलग काउंटर बनाये गए थे जिसमें पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहते थे।

आम नागरिकों की सुरक्षा एवं व्यवस्था हेतु अलग-अलग सेक्टर लगाए गए थे, साथ ही आम नागरिकों के सुविधा को ध्यान में रखते हुये पृथक से दो हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया था जिसके सम्बन्ध में मेले के अलग-अलग जगहों में पाम्पलेट /बैनर लगाकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया था। कुछ दिन पूर्व मेले में आग लग गई थी, जिस पर काबू पाया गया था। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई थी। साथ ही आग लगने पर उससे निपटने के लिये आमजनों को प्रशिक्षित भी किया गया था असमाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने हेतु शिवरीनारायण के 06 प्रमुख जगहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया।
मेले में आने वाले महिला एवं बालिकाओं को महिला अपराध के संबंध में जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप्प डाउनलोड कराया गया।


मेले के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु 03 चरणों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें प्रथम चरण में 04.02. 23 से 05.02.2023 तक 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 04 उप पुलिस अधीक्षक, 09 निरीक्षक, 27 उनि सउनि 31 प्र. आर एवं 97 आरक्षक/मआर तथा 03 नगर सैनिक की ड्यूटी, द्वितीय चरण 06.02.23 से 11.02.23 तक 01 उप पुलिस अधीक्षक, 06 निरीक्षक, 17 उनि / सउनि 23 प्र.आर. एवं 78 आर/मआर की ड्यूटी एवं तृतीय चरण में दिनांक 12.02.2023 से 18.02.203 तक 01 उप पुलिस अधीक्षक, 06 निरीक्षक, 16 उनि / सउनि, 25 प्र. आर. एवं 86 आर/मआर की ड्यूटी लगाई गई थी।
इस प्रकार 04 फरवरी से 18 फरवरी तक मेले के दौरान 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 06 उप पुलिस अधीक्षक, 21 निरीक्षक, 60 उप निरीक्षक/ सहायक उप निरीक्षक, 79 प्रधान आरक्षक, 265 आरक्षक/महिला आरक्षकों एवं 03 नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई थी।