Bilaspur News : शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद….विवाद में दोनों की मौत…

Bilaspur News : शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद….विवाद में दोनों की मौत…

February 18, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर ,18 फरवरी । जिले के  बेलगहना चौकी क्षेत्र का  मामला है।  पति-पत्नी के बीच बच्चे नहीं होने के विवाद पर शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शुक्रवार दोनों की लाश घर में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। करवा गांव के बैगापारा निवासी रतनलाल बैगा  और पत्नी सुकवरिया बाई की लाश शुक्रवार की शाम घर पर मिली। जिसे देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही ASI हेमंत सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे, तब सुकवरिया बाई की लाश कमरे में पड़ी थी। वहीं बरामदे में उसके पति रतनलाल की लाश फंदे पर लटक रही थी।

शुक्रवार दोपहर पड़ोसी तपेश्वर गोंड़ ने रामरतन को फांसी के फंदे पर लटकते देखा। उसने इस घटना की जानकारी रामरतन के बड़े भाई समूंद सिंह बैगा सहित अन्य लोगों को दी। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। और फिर पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पूछताछ में पता चला है कि दोनों मृतक की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उनका बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके चलते दोनों आपस में झगड़ा कर मारपीट भी करते थे। दोनों पति-पत्नी शराब पीने के आदी भी थे।

देर रात रामरतन और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। आए दिन उनके बीच विवाद होने पर समूंद सिंह को लगा कि उनके बीच सामान्य विवाद हुआ होगा। इसलिए शोर शराबे की आवाज सुनकर वह सो गया। उसे दोपहर में भी ध्यान नहीं आया कि उसके भाई ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद फांसी लगा लिया है। पड़ोसी युवक के जानकारी देने के बाद उसे इस घटना की जानकारी हुई। शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा।इस दौरान रतनलाल ने अपनी पत्नी सुकवरिया बाई का गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर बाद में उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस घटना की अभी जांच कर रही है।