CG CRIME : चौथी की छात्रा से रेप, मैनपाट महोत्सव दिखाने के बहाने आरोपी ने बनाया शिकार

CG CRIME : चौथी की छात्रा से रेप, मैनपाट महोत्सव दिखाने के बहाने आरोपी ने बनाया शिकार

February 18, 2023 Off By NN Express

अंबिकापुर18 फरवरी । रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून के बाद भी ऐसी घटना कम नहीं हो रही है। आए ​दिन दरिंदे नाबालिग व युवती को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला सरगुजा जिले के अंबिकापुर से सामने आया है। जहां 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय नाबालिग चौथी की छात्रा है। आरोपी ने नाबालिग को मैनपाट महोत्सव दिखाने के बहाने ले गया था। जिसके बाद घर वापस लौटते समय देर रात दुष्कर्म किया। मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।