सोने व चांदी के भाव में गिरावट…

सोने व चांदी के भाव में गिरावट…

February 18, 2023 Off By NN Express

मुंबई 18 फरवरी । शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमतप्रति 8 ग्राम 42,680 रुपये व 24 कैरेट प्रति 8 ग्राम का दाम 44,816 रुपये है। चांदी की कीमत प्रति किलो 600 रुपये कम हुई है।  असल में उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है। सोने व चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है। प्रति किलो चांदी की दर की बात करें कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 71,800 रुपये के हिसाब से बेची गई जो आज 71,200 रुपये के हिसाब से बेची जाएगी। 

22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम के भाव में क्रमश: 160 और 168 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम कल (शुक्रवार) शाम 42,840 रुपये बिका। वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम 44,984 रुपये के भाव से खरीदा। इस साल सोने व चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी ही देखी जा रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से भाव कुछ टूटे हैं। इसका असर बिक्री पर दिख रहा है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लग्न के मद्देनजर जिस तरह सोने व चांदी की मांग बढ़ी है, आने वाले में समय इनके दाम में तेजी आना तय है। प्रति 8 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये तक जाने की संभावना है।