KORBA : इन जगहों पर “पाली महोत्सव” का होगा कोरबा शहर में सीधा प्रसारण, जानें…

KORBA : इन जगहों पर “पाली महोत्सव” का होगा कोरबा शहर में सीधा प्रसारण, जानें…

February 17, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 11 फरवरी I प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 एवं 19 फरवरी को पाली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने जा रहे पाली महोत्सव का ऑन लाईन के माध्यम से सीधा प्रसारण कोरबा शहर में भी किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली महोत्सव का सीधा प्रसारण बुधवारी बाजार, घंटाघर स्थित ओपन थिएटर परिसर एवं टीपी नगर स्थित पाम मॉल में होगा। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उक्त स्थलों पर सीधा प्रसारण देखने के लिए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई है।