BIG BREAKING : स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 घायल…

BIG BREAKING : स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 5 घायल…

February 17, 2023 Off By NN Express

हरियाणा के पलवल में शुक्रवार को एक स्कूल बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हों गई. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा होशंगाबाद के पास हुआ है। परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में 10 लोग सवार थे. इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में प्रमोद (25), मोहरपाल (30) ऑटो चालक, अंजलि (17), चारुल (14), यशिका (7) शामिल हैं। वहीं राजकुमारी, सुमन, दीपिका, महक और मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं।