CG BREAKING : ड्राइवर की मौत, खड़ी हाईवा से टकराई मारुति इको….

CG BREAKING : ड्राइवर की मौत, खड़ी हाईवा से टकराई मारुति इको….

February 17, 2023 Off By NN Express

भिलाई,17 फरवरी । दुर्ग के पाटन में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है। वहीं 2 को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई है। सभी जामुल के रहने वाले थे। बताया गया कि, मृतक का नाम खोमन सिन्हा है। वह जामुल का रहने वाला था। एसीसी प्लांट में काम करता था। ट्रैक्टर चलाता था और खेती-किसानी भी करता था। हादसा बीती रात तकरीबन 11 बजे के आसपास की है। गाड़ाडीह से जामगांव आर की तरफ जाने वाली सड़क मार्ग पर ग्राम पौहा के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इको मारुति गाड़ी में सवार होकर जामुल के कुछ लोग सगाई के कार्यक्रम में गए थे।

सगाई के कार्यक्रम से वापस आते समय वह सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकरा गई। हाईवा से टकराने के बाद मारुति इको बीच सड़क में आ गई वही पीछे से तेजी से आ रहे बाइक भी मारुति इको से टकरा गई। बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर है। जबकि बताया जा रहा है कि इको गाड़ी चलाने वाले चालक का मौके पर ही मौत हो गई है। वह स्टेरिंग में बुरी तरीके से फंस गया था। जिसे निकालने पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी । फिर हम दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।