जनवरी में घटा भारत का आयात और निर्यात, व्यापार घाटे में आई कमी

जनवरी में घटा भारत का आयात और निर्यात, व्यापार घाटे में आई कमी

February 15, 2023 Off By NN Express

वाणिज्य मंत्रालय ने जनवरी महीने में भारत में होने वाले आयात और निर्यात के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जनवरी में देश में आयात किये जाने वाली वस्तुओं और निर्यात दोनों में कमी आई है। इसके अलावा, व्यापार घाटा (Trade deficit) पहले की तुलना में कम हुआ है। जनवरी महीने में देश में होने वाले आयात और निर्यात की बात करें तो दोनों में गिरावट देखी गई है।

जनवरी में भारत का निर्यात 6.58 प्रतिशत घटकर 32.91 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 35.23 अरब डॉलर था। वहीं, आयात 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल इसी महीने में भारत में कुल 52.57 अरब डॉलर का आयात किया गया था। अप्रैल-जनवरी के दौरान देश का वस्तु निर्यात 8.51 प्रतिशत बढ़कर 369.25 अरब डॉलर हो गया, जबकि इस अवधि के दौरान आयात 21.89 प्रतिशत बढ़कर 602.20 अरब डॉलर हो गया। इन सबके बीच व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर रहा था।