मनियारी जलाशय के कार्यों के लिए 22.52 करोड़ रूपए से अधिक स्वीकृत 

मनियारी जलाशय के कार्यों के लिए 22.52 करोड़ रूपए से अधिक स्वीकृत 

February 15, 2023 Off By NN Express

रायपुर, 15 फरवरी I छत्तीसगढ़ शासन ने मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय के विभिन्न कार्यों के लिए 22 करोड़ 52 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्यों में वितरक नहर के सीसी लाईनिंग और पुनरोद्धार सहित अन्य कार्य शामिल है।