Weather Today : प्रदेश में रात का तापमान कम तो दिन में गर्मी

Weather Today : प्रदेश में रात का तापमान कम तो दिन में गर्मी

February 13, 2023 Off By NN Express

रायपुर,13 फरवरी । उत्तरी हवा का प्रभाव एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इस कारण रात में तापमान फिर से कम होने लगा है। बीती रात 14.9 डिग्री सेल्सियस के साथ यह सामान्य रहा। हालांकि दिन में तापमान दो डिग्री की कमी के सात 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दुर्ग के बाद सबसे अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

बताया गया कि प्रदेश में उत्त्तर से ठंडी और शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है। सोमवार को सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई गई है। मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के उत्त्तरी भाग में हल्के कोहरे अथवा धुंध प्रात: काल में बनने की संभावना जताई गई है। सोमवार के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का दौर दक्षिण छत्त्तीसगढ़ से लगातार होने की संभावना है। अर्थात विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम में टंडकता के बीच इन दिनों वनांचल क्षेत्र में वातावरण खुशनुमा बना हुआ है। दिनभर ठंडी हवा के साथ शाम के बाद तापमान में अनुकूलता के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह तक हल्की ठंड पड़ रही है। इस बीच पलास के फूल प्रकृति की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान 

  • शहर- अधिकतम-न्यूनतम
  • राजनांदगांव- 32.0 -14.9
  • रायपुर- 30.4 -15.5
  • बिलासपुर- 30.4 -15.8
  • दुर्ग -33.4 -14.6