मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सड़क दुर्घटना में 7 बच्चों की मौत पर जताया शोक…

मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने सड़क दुर्घटना में 7 बच्चों की मौत पर जताया शोक…

February 9, 2023 Off By NN Express

रायपुर ,09 फरवरी  कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर गुरुवार को ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 5 बच्चे घायल हैं। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है। 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे। प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।