Bilaspur News : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल….

Bilaspur News : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल….

February 7, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर ,07 फरवरी । बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में महिला का भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना ये मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार ग्राम कुकुर्दीकला निवासी शकुंतला बाई कंवर (40) को लेकर सोमवार की सुबह उसका भाई मोरध्वज कंवर इलाज कराने के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था। दोनों बाइक में सवार होकर इलाज कराने के बाद वापस गांव लौट रहे थे।

घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है। अभी उनकी बाइक चिस्दा और चिल्हाटी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। उसी समय पीछे से आ रहे कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। इस हादसे में महिला बाइक से गिरकर कैप्सूल वाहन की चपेट में आ गई। वहीं, मोरध्वज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार महिला और उसके भाई गंभीर हालत में सड़क में पड़े थे।

राहगीरों ने उन्हें देखकर घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम उन्हें इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी महिला ने रास्ते में दम तोड़ दी। पुलिस ने घायल मोरध्वज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।