Sharad Navratri 2022: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पहनें इस रंग के कपड़े

Sharad Navratri 2022: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पहनें इस रंग के कपड़े

September 23, 2022 Off By NN Express

Navratri 2022 Mein Kis Din Kis Rang Ke Kapde Pehne: जल्द ही नवरात्रि के व्रत शुरू होने वाले हैं। मां दुर्गा के भक्तों के लिए नवरात्रि के यह पवित्र 9 दिन विशेष महत्व रखते हैं।  इस साल नवरात्रि व्रत 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को समाप्त होंगे। इन 9 दिनो मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के साथ उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान पूजी जाने वाली 9 देवियों को अपना एक खास रंग पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान किसी देवी की आराधना करते समय कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

पीला रंग पहले दिन-
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग किया जाता है। 

हरा रंग दूसरे दिन-
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती हैं। इनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने का विधान है। माना जा

सफेद रंग पांचवे दिन- 
नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं। 

लाल रंग छठें दिन-
नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियों को पसंद करती हैं। 

नीला रंग सातवें दिन-
नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। 

गुलाबी रंग आठवें दिन-
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।  

ता है कि हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं।

ग्रे रंग तीसरे दिन-
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। आप चाहें तो ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच कर खूबसूरत लुक पा सकते हैं। 

नारंगी रंग चौथे दिन-
नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मां को नारंगी रंग बेहद पसंद होता है। इसलिए पूजा के दौरान या दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।