Gold-Silver Price Today: बजट के बाद सोने के दाम में तेजी उछाल, चांदी में बड़ी उछाल, जानें गोल्ड-सिल्वर के रेट

Gold-Silver Price Today: बजट के बाद सोने के दाम में तेजी उछाल, चांदी में बड़ी उछाल, जानें गोल्ड-सिल्वर के रेट

February 2, 2023 Off By NN Express

आज सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। बजट के बाद आज भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 53,160 रुपये है। पिछले दिन के भाव 53,150 थे। इसका मतलब है कि कीमत कम हो गई है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 57,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 57,980 रुपये थी। आज कीमत बढ़ गई है।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना 53,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन के भाव 52,650 थे। आज सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव आज 57,980 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कल 57,430 रुपए था। यानी आज कीमत में 550 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

लखनऊ में चांदी की कीमत प्रति किलो

चांदी के रेट की बात करें तो लखनऊ में आज चांदी की कीमत में बदलाव हुआ है.आज एक किलो चांदी की कीमत 73,300 रुपये है. जबकि कल यह भाव 72,300 रुपए प्रति किलो था। यानी चांदी में 1000 रुपए की तेजी आई हैजानकारी के लिए हम आपको बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जाने सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए आईएसओ (भारतीय मानक संगठन) द्वारा होल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बेचा जाता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है और कैरेट जितना अधिक होता है, सोना उतना ही शुद्ध होता है।

जानिए 22 और 24 कैरेट के बीच का अंतर?

24 कैरेट का सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट का सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार है, इसका उपयोग गहने बनाने के लिए नहीं किया जा सकता है। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।