अस्पताल में आग लगने से तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल…

अस्पताल में आग लगने से तीन की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल…

February 2, 2023 Off By NN Express

दिल्ली ,02 फरवरी । मिस्र की राजधानी काहिरा के एक अस्पताल में बुधवार को आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गये।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आग पूर्वी काहिरा के मटेरिया के पास स्थित नूर मोहम्मदी अस्पताल में लगी जिसे एक परमार्थ संस्था द्वारा संचालित किया जाता है।