पिटौरा लोक कला महोत्सव के. के. खेलवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

पिटौरा लोक कला महोत्सव के. के. खेलवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

February 2, 2023 Off By NN Express

दुर्ग ,02 फरवरी I जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पिटौरा में 31 जनवरी को लोक कला महोत्सव एवं मंडई मेला सत्य के प्रचार पंथी नवयुवक मंडल एवं ग्रामवासी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें अछोटी निवासी भाजपा दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य के.के. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। महोत्सव में पंथी नृत्य,चिकारा वादन,रामधुनी,फाग गीत,करमा गीत,खंझेरी वादन तथा आरूग फूल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. आर.एस. बारले, सुश्री अमृता बारले, प्रेमसागर चतुर्वेदी, अश्वनी टंडन, बरसन नौरंगे सरपंच,नंदकुमार बंधे, छबि बंजारे, दिनेश चतुर्वेदी अध्यक्ष भीम आर्मी रेजीमेन्ट, असवन डहरिया, सहदेव बंजारे, भोज बंजारे एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।