जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री अकबर

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री अकबर

February 1, 2023 Off By NN Express

कवर्धा ,01 फरवरी । कबीरधाम पुलिस द्वारा दो दिवसीय ग्राम खेल समिति की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह में केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर शामिल हुए। मंत्री अकबर के आगमन पर पुलिस बैंड की धुन में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त ग्राम खेल समिति के सदस्यों द्वारा मार्चपास्ट किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबला में सिंगपुर के खिलाड़ियों ने फोर्स एकेडमी को पराजित करते हुए शानदार विजय प्राप्त की। मंत्री अकबर ने विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

मंत्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम पुलिस द्वारा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय पहल है। इस खेल प्रतियोगिता में कवर्धा जिले के अलावा, खैरागढ़ सहित मध्यप्रदेश के डिंडोरी, मंडला जिलों के ग्राम समिति के कबड्डी प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। कवर्धा में फाइनल मैच का आयोजन किया गया जिसमे दोनों टीम ने बहुत मेहनत की। दिनों टीम मजबूत रही और दोनों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि जितने वाली टीम को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि हारने वाली टीम को निराश होने की जरूरत नहीं होना चाहिए। इससे हमे सिख लेते हुए अपनी कमजोरियों को पहचानना चाहिए और उसे दूर करना चाहिए। इससे हमे एक दिन जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में खिलाड़ी भावन जागृत रहना चाहिए और आने वाले समय में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।