बांध में पलटी बच्चों से भरी नाव, 10 की मौत…

बांध में पलटी बच्चों से भरी नाव, 10 की मौत…

January 29, 2023 Off By NN Express

पेशावर/नई दिल्ली ,29 जनवरी  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ी दुर्घटना हो गई। कोहट जिले में टांडा बांध पर बने जलाशय में धार्मिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही एक नाव पलट गई। जिसमें सवार बच्चे डूब गए। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि 6 बच्चे घायल भी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोहाट के डिप्टी कमीश्नर फुरकान खान के अनुसार उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जिला यह दुर्घटना हुई है।

नाव दुर्घटना का शिकार हुए बच्चे पास के एक धार्मिक संस्थान के छात्र थे। अधिकारियों ने बताया कि कई अधिक छात्र अभी लापता हैं। लेकिन कितने छात्र गायब हैं इसकी जानकारी अधिकारियों ने साझा नहीं की है। कोहट जिले के अधिकारियों ने नाव दुर्घटना में मरने वाले छात्रों की लिस्ट शेयर की है। जिसके मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र सात साल से बारह साल के बीच है। कोहाट के डिप्टी कमीश्नर फुरकान खान ने कहा कि इस बांध पर यह पहली दुर्घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसके बाद से ही इस बांध पर आने के लिए और यात्राएं करने के लिए बंद कर दिया गया था।