घर में रखे उड़द दाल व मड़िया की जानकारी नहीं दे पाई पत्नी; टंगिये से वार कर पति ने उतारा मौत के घाट

घर में रखे उड़द दाल व मड़िया की जानकारी नहीं दे पाई पत्नी; टंगिये से वार कर पति ने उतारा मौत के घाट

January 29, 2023 Off By NN Express

पखांजुर ,29 जनवरी  सिकसोड़ थानांतर्गत आमाकोट में मामूली सी बात पर पति ने पत्नी की टैगिया मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पत्नी ने घर में रखे उड़द दाल व मड़िया की जानकारी होने से इंकार कर दिया था। जिससे नाराज पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना के दूसरे दिन परिजन इसकी जानकारी गांव वालों को दिए। जिसके बाद जांच में पहुंची पुलिस ने अरोपी को घेराबंद कर गिरफ्तार किया।आमाकोट निवासी धनीराम उसेंडी 25 जनवरी की रात 8 बजे अपने घर पहुंचा और पत्नी तिजोन उसेंडी से घर के कमरे के अंदर बोरी में रखे उड़द व मड़िया की जानकारी मांगी।

जिस पर पत्नी में उसे जानकारी होने से इंकार कर दिया। इससे पति नाराज हो गया और घर में रखे सामान की जानकारी नहीं रखती कहते हुए उसे गाली देकर पीटना शुरू कर दिया। फिर पास ही पड़े टंगिये से पत्नी के चेहरे पर वार किया। इससे उसे गहरी चोटे आई और महिला कहीं पर गिर गई। बच्चों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पति वहां से फरार हो गया रात होने के कारण पुत्र तोमन उसेंडी ग्राम प्रमुखों को इसकी जानकारी नहीं दे सका। 26 जनवरी की सुबह गांव के कोटवार निर्मल कुमार टडिया, सरपंच जेठीबाई मस्काम, पटेल मगिया राम दरों एवं अन्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस तत्काल गांव पहुंच लाश को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश जारी की। सिकोड़ थाना प्रभारी विद्या नंद भगत ने बताया कि जांच के दौरान वह गांव में पुलिस को देख छुपते हुए भाग रहा था। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया को जब्त किया गया है। मामले में पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।