कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को किया सम्मानित 

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को किया सम्मानित 

January 24, 2023 Off By NN Express

कवर्धा 24 जनवरी I प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित पुलिस गौरव सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलीम खान, उपाध्यक्ष जमील खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, पार्षद अशोक सिंह, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे उपस्थित थे।

मंत्री श्री अकबर ने कहा कि आज कानून के रक्षकों का सम्मान किया गया। कानून के रक्षकों द्वारा नक्सल अभियान, यातायात, सामुदायिक पुलिसिंग, अवैधा मादक पदार्थो के विरूद्ध सर्वाधिक कार्यवाही, डायाल 112, तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए आज पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।