भोले बाबा की तैयारियों में जुटे दया सिंह

भोले बाबा की तैयारियों में जुटे दया सिंह

January 23, 2023 Off By NN Express

भिलाई ,23 जनवरी   हर साल की तरह इस साल भी  18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भोले बाबा की बारात निकलने जा रही है। इसकी तैयारियों में  बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सभी लोग अभी से जुट गये हेै। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने इसके लिए सभी को जिम्मेदारियां भी बांट दी है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन को लेकर तैयारी जबरदस्त चल रही है। बारात इंदिरा नगर हथखोज से सुबह 11.30 बजे से निकलेगी। बारात का स्वागत रात 8.30 बजे किया जाएगा।

READ MORE : माकपा नेता बृंदा करात ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा : ईसाई आदिवासियों के खिलाफ हिंसा संघ-भाजपा के सांप्रदायिक उकसावे का परिणाम, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की हो सुरक्षा

हर बार की तरह इस बार भी केरल और आंधप्रदेश की झांकी विशेष होगी। केरल की झांकी में हनुमान भगवान का विशाल रूप देखने को मिलेगा। हंश पक्षी नृत्य डांस होगा। यह 12 लोगों द्वारा किया जाएगा। शिव भगवान बूढ़ा नृत्य 10 टीमों द्वारा किया जाएगा। शिव बारात भूत पिशाच की 12 टीमें रहेंगी। वहीं आंधप्रदेश की झांकी भी खास होने वाली है। श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, अघोर शमशान महाकाल की विशेष प्रस्तुति होगी। 16 फरवरी 2023 गुरुवार को संगीत संध्या: बाबा की बारात से पहले भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा।

READ MORE : पत्नी के बॉयफ्रेंड के फरसे से किए टुकड़े, हत्या कर शव बोरी में भरकर नदी किनारे फेंका

न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन भिलाई में यह आयोजन किया जाएगा। इस बार महाबारात में हरियाणा सिरसा के रामू राजस्थानी (मलंग पागल बाबा जी) की विशेष प्रस्तुति होगी। महिला विंग जिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा, उपाध्यच पुष्पा सिंह, राजिंदर कौर, बबलीदेवी, राजकली देवी, बिलोटिन कुमारी, सोभा सरोज, सुसीला देवी, मधु कुमारी, तरणी शर्मा, ज्ञात्री साहू, मधुबेला वर्मा, कुलेस्वरी नेताम एवम सैकड़ों महिला उपस्थित रही।