एक लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर


एक लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

January 21, 2023 Off By NN Express

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक लाख रुपये के इनामी नक्सली ने  सुरक्षाबलों के समक्ष सरेंडर किया है। पुलिस ने बताया कि मंगली कवासी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कटेकल्याण क्षेत्र समिति में क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन (केएएमएस) की अध्यक्षा थी। कवासी जिले के कटेकल्याण इलाके में कई नक्सली घटनाओं में शामिल थी।उल्लेखनीय है कि जिले में जून 2020 से अब तक 581 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है।